फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से बंद हो जाएगा दुधवा, सैलानियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दुधवा जंगल में स्वछंद विचरण करता गैंडा। स्रोत- सैलानी।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में शुक्रवार को सुबह की पाली में जंगल में स्वछंद विचरण करते गैंडे को देख सैलानी खुशी से झूम उठे। उन्होंने गैंडे की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क के द्वार सैलानियों के लिए रविवार से बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दुधवा के हरे-भरे जंगल में स्वछंद विचरण करते वन्यजीवों के दीदार के लिए पार्क बंद होने से पहले यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को दोनों पालियों में 30 जिप्सियों में सवार करीब 150 सैलानियों ने जंगल का भ्रमण किया।
उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन का कहना है कि दक्षिण सोनारीपुर रेंज में गैंडा पुनर्वासन योजना फेज वन से दिसंबर 2024 में सौर ऊर्जा चालित बाड़ में चार गैंडों को रेडियो कॉलर लगाकर जंगल में स्वछंद विचरण के लिए छोड़ा गया था। तीन चरणों में छोड़े गए इन गैंडों में एक नर और तीन मादा शामिल हैं। इसके बाद से उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि छोड़े गए सभी गैंडे आबादी क्षेत्र में न जाकर जंगल के अंदर ही भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें