फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 21 सचिवों के बदले गए ब्लॉक, तीन दिन में तैनाती के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक ही ब्लॉक में लंबे समय से जमे 10 ग्राम विकास अधिकारियों और 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का तबादला दूसरे ब्लॉकों में कर दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारियों का डीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी का डीपीआरओ ने फेरबदल किया है। सभी को तीन दिन में तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक को ईसानगर से रमियाबेहड़, गिरीश कुमार को पसगवां से बिजुआ, अनूप कुमार को रमियाबेहड़ से ईसानगर, प्रियंका सिंह को रमियाबेहड़ से फूलबेहड़, अनामिका को बेहजम से लखीमपुर, राममिलन को धौरहरा से रमियाबेहड़ में तैनात दी गई है।
सचिव कौशल किशोर को पसगवां से मितौली, धीरेन्द्र सिंह सम्बद्ध डीडीओ आफिस को पसगवां में तैनात किया गया है। पंकज कुमार को रमियाबेहड़ से धौरहरा, सौरभ चौधरी को पसगवां से मोहम्मदी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक वर्मा को पसगवां से मोहम्मदी, शिवांशु गुप्ता को मोहम्मदी से कुंभी गोला, प्रिया सिंह व निधि गुप्ता को लखीमपुर से बेहजम, रजनीकांत पाण्डेय को पसगवां से पलिया भेजा गया है। स्वाति लोधी को निघासन से रमियाबेहड़, अनामिका तिवारी को लखीमपुर से नकहा, हर्षित पाण्डेय को रमियाबेहड़ से बिजुआ, शालिनी शर्मा को लखीमपुर से कुंभी गोला में तैनात किया गया है। इसके अलावा शोभित श्रीवास्तव को बेहजम से लखीमपुर, आकांक्षा जायसवाल को फूलबेहड़ से लखीमपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें