फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर फाउंडेशन से होगा दुधवा का विकास

Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)/ ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्य सच‌िव बैठक लेते हुए।
विज्ञापन
टाइगर फाउंडेशन से होगा दुधवा का विकास
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने ली अफसरों की बैठक
दुधवा पार्क की आय जमा होगी फाउंडेशन में
बाघों की सुरक्षा के लिए बनेगा प्रोटेक्शन फोर्स
शासन से बजट आने का इंतजार करने के बजाए दुधवा नेशनल पार्क अब अपनी आय से ही जरूरत के विकास कार्य करा सकेगा। इसके लिए जल्द टाइगर फाउंडेशन का गठन किया जाएगा। दुधवा नेशनल पार्क आए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने किशनपुर टाइगर रिजर्व जाने से पहले अधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की। कहा, फाउंडेशन के गठन से बजट की समस्या खत्म हो जाएगी और विकास कार्य जल्दी कराए जा सकेंगे।
मुख्य सचिव ने दुधवा में अधिकारियों की बैठक में कहा कि दुधवा का नाम देश विदेश में विख्यात है लेकिन उसे और आगे ले जाने की जरूरत है। दुधवा की आय टाइगर फाउंडेशन में जमा होगी और उसे सीधे तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही बाघों के संरक्षण के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स भी बनाया जाएगा। वन क्षेत्र में अवैध रूप से बसी मंडियों की समीक्षा के दौरान उन्हें जानकारी दी गई गौरीफंटा मंडी यहां अवैध रूप से बसी है। मुख्य सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए मंडी को जल्द से जल्द हटवाने को कहा। मुख्य सचिव ने जून माह में होने वाले पौधरोपण के विश्व रिकार्ड कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

00
सुहेली की होगी डीसिल्टिंग
बोले मुख्य सचिव, मामला संज्ञान में है काम कराया जाएगा
पालिका अध्यक्ष ने विकास के लिए मांगे बीस करोड़
सुहेली नदी की डीसिल्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सुहेली की नपाई कराकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 
पलिया केन सोसाइटी के चेयरमैन विकास कपूर, जाकिर प्रधान, शिवकुमार मौर्या, पूर्व वाणिज्यकर सलाहकार समिति के सदस्य सुनील गुप्ता, रिंटू शर्मा, प्रधान कर्मजीत सिंह आदि ने दुधवा पहुंच कर मुख्य सचिव से मुलाकात की और सुहेली नदी के हालात बताए। मुख्य सचिव ने कहा कि सुहेली का मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। किसानों ने डीसिल्टिंग करा कर सुहेली को मूल प्रवाह में लाने के लिए मुख्य सचिव को एक पत्र भी सौंपा। मुख्य सचिव ने पत्र को डीएम के सुपुर्द किया। डीएम ने उन्हें बताया कि सुहेली की डीसिल्टिंग कराने के लिए नपाई कराकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। पलिया के पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने भी मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात कर शहर के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसमें चौराहों का सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण, पार्कों का निर्माण, सड़क नाले का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने देखा किशनपुर टाइगर रिजर्व
पलियाकलां। मुख्य सचिव आलोक रंजन का प्लेन शनिवार दोपहर मुजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा। उनका का स्वागत डीएम आकाशदीप, एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह, एडीएम एसपी सिंह आदि अधिकारियों ने किया। गार्ड आफ ऑनर के बाद मुख्य सचिव दुधवा गए। बैठक के बाद वह किशनपुर रिजर्व के लिए निकल गए। मुख्य सचिव के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मुस्तैद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें