फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं के मेधावियों पर बरसा 10 सीजीपीए ग्रेड

Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
खुशी में झूमते व‌िद्यार्थी
विज्ञापन
शत प्रतिशत रहा सीबीएसई बोर्ड के कॉलेजों का रिजल्ट
विज्ञापन

परिणाम देखकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं
 सीबीएसई बोर्ड के 10 वी के नतीजों में लड़कियों और लड़कों ने संयुक्त रूप से अच्छा प्रदर्शन किया हैै। ग्रेड प्वाइंट के आधार पर घोषित नतीजों में सबसे अधिक 10 सीजीपीए ग्रेड पाने वाले मेधावियों की तादाद कम नहीं है। पाल इंटरनेशल स्कूल के दो छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया है। जबकि अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की छह छात्राएं 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल करने में कामयाब रहीं। इसी तरह पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 21 और ग्रीन फील्ड एकेडमी के 20 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। इसी तरह डान बास्को, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली, सीबी सिंह गौड़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा में अंकों के बजाय कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) के आधार पर बच्चों को ग्रेड दिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ग्रेड 10 सीजीपीए है। सीतापुर रोड स्थित पाल इंटरनेशनल स्कूल के 30 बच्चे हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी बच्चे पास होने में सफल रहे। छात्र नितिन गुप्ता, देवांश बाथम ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के कुल 194 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जो सभी सफल रहे। इस स्कूल की असप्रीत कौर, दिलप्रीत कौर, जसकीरत कौर, नीतू वर्मा, राधिका सेठ और दीपक रस्तोगी ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल के 158 बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी, जिसमें सभी पास होने में सफल रहे। इस स्कूल के 20 बच्चों ने 10 सीजीपीए, पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 21 बच्चों ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। इसी तरह डान बास्को कॉलेज के कई बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैैं। नतीजों को देखने के बाद बच्चे खुशी से झूम उठे तो बच्चों की इस कामयाबी से शिक्षकों में भी उत्साह दिखा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें