फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के स्वागत को तैयार है दुधवा

Sat, 14 Nov 2015 10:53 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खुल जाएगा। पर्यटकों के स्वागत और भ्रमण के लिए की जाने वाली तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पार्क के नवीन सत्र का उदघाटन उत्तर प्रदेश वन निगम प्रबंध निदेशक और फील्ड डाएरेक्टर की मौजूदगी में किसी बच्चे से कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए जहां ठहरने की सुविधाओं में इजाफा किया गया है वहीं दूसरी ओर उनके घूमने आदि की व्यवस्था भी पहले से बेहतर करते हुए गाड़ियों की तादाद बढ़ाई गई है। गाइड भी बढ़ा दिए गए हैं और इसके साथ महिलाओं के लिए महिला गाइड की सुविधा भी है। सभी थारू हट, विश्राम भवन आदि में भी सुविधाओं को बढ़ाया गया है।

ऑनलाइन हो चुका है अब दुधवा
दुधवा नेशनल पार्क की बुकिंग आन लाइन हो चुकी है और इसका कार्य यूपी इकोटूरिज्म देख रहा है। बुकिंग के लिए वेबसाइट यूपीइकोटूरिज्म डाट इन पर सर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


ठहरने की सुविधा
दुधवा नेशनल पार्क पर्यटन परिसर में वन विश्राम भवन के  साथ ही 14 थारू हट व जनरल हाल बना है। थारूहट दुधवा, वन विश्राम भवन  बनकटी, किशनपुर, सोनारीपुर, बेलरायां, सलूकापुर में भी ठहरने की सुविधाएं  हैं।

अभी पुरानी दरों पर ही होगा पर्यटन
पार्क में अभी पर्यटन की दरें पुरानी ही लागू रहेंगी। हालांकि प्रस्तावित नई दरें भेजी गईं हैं लेकिन उनको अभी स्वीकृति नहीं मिली है।

दुधवा नेशनल पार्क आवास शुल्क-
दुधवा वन विश्राम भवन-वातानुकूलित कक्ष संख्या एक 1000 रुपए, विदेशी 3000 रुपए।
विश्राम भवन कक्ष संख्या दो 750 रुपए, विदेशी 2250 रुपए।
विश्राम भवन कक्ष संख्या 3,4,5 400 रुपए, विदेशी 1200 रुपए।
थारूहट- एक व दो 500 रुपए, विदेशी 1500 रुपए ।
थारूहट- तीन से 14 तक- 400 रुपए, विदेशी 1000 रुपए।
डारमेट्री- प्रति व्यक्ति 75 रुपए, विदेशी 225 रुपए।
सोठियाना वन विश्राम भवन- 400 रुपए, विदेशी 1200 रुपए।
लांग हट 200 रुपए, विदेशी 600 रुपए।
सोनारीपुर वन विश्राम भवन प्रथम तल 400 रुपए, विदेशी 1200 रुपए।
द्वितीय तल 300 रुपए, विदेशी 900 रुपए।
बनकटी वन विश्राम भवन 300 रुपए, विदेशी 900 रुपए ।
किशनपुर वन विश्राम भवन 500 रुपए, विदेशी 1500 रुपए।
सलूकापुर, मसानखंभ, बेलरायां, किला, बेलापरसुआ, वन विश्राम भवन 300 रुपए, विदेशी 900 रुपए।

दुधवा नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क
दुधवा नेशनल पार्क में- प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति तीन दिन- 100 रुपए, विदेशी 800 रुपए।
बच्चे - 60 रुपए, विदेशी 700 रुपए, अतिरिक्त दिन 40 रुपए, विदेशी 350 रुपए।

किशनपुर वन्यजीव विहार प्रवेश शुल्क।
प्रति व्यक्ति तीन दिन- 50 रुपए, विदेशी 600 रुपए।
बच्चा- 30 रुपए, विदेशी 350 रुपए ।
अतिरिक्त दिन- 40 रुपए, विदेशी 350 रुपए।

कैमरा फीस पर्यटकों के लिए - नि:शुल्क ।
कैमरा फीस मूवी एवं वीडीयो - 5000 रुपए, विदेशी 10000 रुपए।
फीचर फिल्म प्रतिदिन - 100000 रुपए, विदेशी 150000 रुपए ।
डाक्युमेंट्री फिल्म प्रतिदिन- 6000 रुपए, विदेशी 12000 रुपए ।
उपरोक्त के लिए सुरक्षा फीस- फीचर फिल्म 100000 रुपए, विदेशी 150000 रुपए।
डाक्युमेंट्री फिल्म- 25000 रुपए, विदेशी 25000 रुपए ।
हाथी सवारी दो घंटा प्रति व्यक्ति- 150 रुपए, विदेशी 300 रुपए।
मिनी बस 10 शीटर प्रति किमी- 45 रुपए, विदेशी 90 रुपए।
जीप 6 सीटर प्रति किमी- 40 रुपए, विदेशी 80 रुपए।

सभी तैयारियां पूूरी कर ली गईं हैं। पर्यटकों की सुविधाओं में और भी इजाफा किया गया है। दुधवा की बुकिंग आनलाइन हो चुकी है और पर्यटक इस सुविधा का फायदा भी उठाने लगे हैं। पर्यटन सत्र के इस बार और भी अच्छे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

                                                             पीपी सिंह, डीडी, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें