फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के ब्लाकों पर भेजी गई मतदाता सूची

Sat, 14 Nov 2015 10:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के प्रथम चरण के नामांकन लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। प्रथम चरण में मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम मतदान होना है। इसके लिए 16 और 17 नवंबर को ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय की गई है। प्रथम चरण की नामांकन तिथि नजदीक होने की वजह से शनिवार को निर्वाचन कार्यालय से संबंधित ब्लाकों में मतदाता सूची भेज दी गई। हालांकि अभी प्रथम चरण से जुड़े चारों ब्लाकों की सूची में परिवर्धन, संशोधन और विलोपित किए गए मतदाताओं के नामों की फीडिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन चुनाव अधिकारियों का दावा है कि 16 नवंबर से पहले मतदाताओं की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के नामांकन से पहले ही फीडिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


अनिल कुमार बनाए गए चुनाव प्रेक्षक
राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए प्रथम चरण और द्वितीय चरण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव अनिल कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में भी अनिल कुमार को तीन चरणों के लिए प्रेक्षक बनाया गया था। अधिकारियों को भेजे गए पत्र में आयोग के आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया है कि वह 25 नवंबर को खीरी जिले में पहुंचेंगे। जिसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दो आरओ के ब्लाक बदले
प्रशासन ने दो आरओ का ब्लाक बदल दिया है। इनमें मोहम्मदी के आरओ बनाए गए अधिशाषी अभियंता नलकूप प्रथम मोहम्मद आसिफ को अब बांकेगंज ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बांकेगंज के आरओ बनाए गए डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता को अब मोहम्मदी ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। 16 और 17 नवंबर को पहले चरण के लिए नामांकन होना है। जिसके लिए ब्लाकों पर मतदाता सूची भेज दी गई हैं। साथ ही मतदाताओं के नामों की फीडिंग का कार्य भी आखिरी दौर में है।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें