फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगलों की होगी तार फेंसिंग, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई के जंगलों से वन्यजीवों के आबादी में आने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों की तार फेंसिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पहले चरण में दुधवा नेशनल पार्क समेत बफर जोन और कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों का कुछ हिस्सा तार से घेरा जाना है। इसके लिए शासन की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

जिले में तकरीबन आठ सौ वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्रफल में दुधवा टाइगर रिजर्व का सघन वन क्षेत्र है। इसके साथ ही डेढ़ सौ किमी से ज्यादा क्षेत्रफल दुधवा का बफरजोन है। ये पूरा क्षेत्र संरक्षित है। दुधवा की कोर और बफर जोन से लगे आबादी के इलाके भी हैं, जहां जंगल से सटे खेत हैं। इस कारण अक्सर वन्यजीव जंगलों से बाहर खेतों और आबादी क्षेत्र में भी आ जाते हैं।
विज्ञापन

इधर हाल के कुछ वर्षों में इसके चलते यहां मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इन्हीं घटनाओं के रोकने के लिए दुधवा के जंगलों की तार फेंसिंग की जाएगी।
इसमें पहले चरण में दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के तहत दुधवा नेशनल पार्क, बफर जोन और बहराइच के कतर्निया घाट वन्यजीव अभ्यारण्य के जंगलों के 15-15 किमी क्षेत्र को तार फेंसिंग के जरिये घेरा जाएगा।
दुधवा नेशन पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि दुधवा की तीन रेंजों में तार फेंसिंग का काम होना है। इसमें दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर, बेलरायां व कतर्निया घाट से लगा क्षेत्र शामिल है।
डीडी ने बताया कि तीनों रेंजों में पांच-पांच किलोमीटर की तार फेंसिंग होनी है। करीब सात फुट ऊंची फेंसिंग कराने का कार्य किया जाएगा। ये सामान्य फेंसिंग होगी और कोई ऊर्जा चालित जैसी चीज नहीं होगी। तारों को लगाकर बस जंगल क्षेत्र को घेरने और वन्यजीव बाहर न जाएं इसके प्रयास किए जा रहें हैं। संवाद

मार्च तक दुधवा और कतर्निया में थर्मल ड्रोन से शुरू होगी निगरानी

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि तार फेंसिंग के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है, जल्द ही दुधवा नेशनल पार्क, बफर जोन और कतर्निया घाट में काम शुरू होगा। इसके अलावा दुधवा और कतर्निया में वन्यजीवों की बेहतर निगरानी के लिए थर्मल ड्रोन भी मिलने वाले हें। मार्च तक दो थर्मल ड्रोन मिल जाएंगे, जिनसे वन्यजीवों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन



फैक्ट फाइल

614 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है दुधवा नेशनल पार्क
204 वर्ग किमी क्षेत्र में किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंक्च्युरी
190 वर्ग किमी क्षेत्रफल है दुधवा के बफर जोन का
400.6 किमी क्षेत्रफल है कतर्निया घाट वन्यजीव जीव अभ्यारण्य का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें