फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने दुधवा में पर्यटन को लेकर किए बड़े बदलाव

विज्ञापन
दुधवा पार्क के पर्यटन परिसर का मुख्य द्वार। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोरोना ने दुधवा नेशनल पार्क के खुलने की तिथि के साथ ही पार्क भ्रमण को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। पार्क प्रशासन ने शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए पार्क भ्रमण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें भी सभी बातों का ध्यान रखा गया है। यहां तक कि सैलानियों के भ्रमण, भोजन, रहन-सहन सभी को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन का पालन कराकर एक नवंबर से पार्क के द्वार प्रशासन खोलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर को सैलानियों के लिए खोला जाता था, लेकिन इस बार कोरोना काल में दुधवा को खोलने की तिथि के साथ ही पूरी रूपरेखा को बदल दिया गया है। सैलानियों को कड़ाई से नियम पालन कराने के लिए पार्क प्रशासन की तरफ से गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत एक नवंबर से खुल रहे दुधवा नेशनल पार्क में गाइड, जिप्सी चालकों, सैलानियों के लिए नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने के बाद ही सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। पार्क भ्रमण के साथ ही भोजन व्यवस्था में भी नियम का पालन करना होगा। जिसके तहत प्रत्येक हट में सैलानियों को अलग-अलग समय निर्धारित करते हुए भोजन के लिए कैंटीन में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
--
हाथी सवारी न होने से नहीं देख सकेंगे गैंडे
हाथी की सवारी न होने से इस बार भी सैलानी गैंडों का दीदार नहीं कर सकेंगे। पिछले वर्ष भी गैंडों का दीदार करने से सैलानी वंचित रह गए थे।
--
रास्तों की सफाई का कार्य शुरू
नवीन पर्यटन सत्र के लिए दुधवा में रास्तों की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है। एक नवंबर तक हर हाल में जंगल के रास्तों को सही कर लिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन परिसर की भी साफ-सफाई की जा रही है। पार्क में रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों को कटवाना शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत दुधवा, किशनपुर, सठियाना, दक्षिण सोनारीपुर आदि में व्यू लाइन भी पार्क ने बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
किशनपुर व सलूकापुर में इस बार भी रहेगी बाघ देखने की उत्सुकता
नवीन पर्यटन सत्र को लेकर इस बार भी सैलानियों में किशनपुर व सलूकापुर में बाघ देखने की उत्सुकता रहेगी। बीते पर्यटन सत्र में सैलानियों को इन दो जगहों में कई बार टाइगर दिखाई दिया था।
--
एक हट में रुकेंगे केवल दो ही सैलानी
दुधवा में रात्रि विश्राम के लिए एक हट में केवल दो ही सैलानियों को ठहरने की अनुमति दी जाएगी। हटों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। जिसका शुल्क सैलानी से लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें