फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते ने महिला और बालक को जख्मी किया

विज्ञापन
मझगईं में पागल कुत्ते के हमले में घायल महिला। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा में एक पागल कुत्ते ने एक महिला व उसके छह वर्षीय पुत्र को काट लिया। दोनों को पीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां इंजेक्शन न होने के चलते प्राइवेट क्लीनिक पर उनको भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी छेद्दू की 42 वर्षीय पत्नी छोटी अपने छह वर्षीय पुत्र गुड्डू के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी एक पागल कुत्ते ने दोनों पर हमला बोल दिया। जब तक लोग महिला की चीख पुकार सुनकर लाठी-डंडा लेकर आते तब तक कुत्ते ने दोनों को कई जगह काटकर घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह से कुत्ते को वहां से भगाया। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन दवा के अभाव में वहां इलाज नहीं हो सका, जिसके बाद दोनों को एक निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि पागल कुत्ते द्वारा कई लोगों को काटकर घायल किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें