फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमएसटी में दोहरी व्यवस्था... गोला में कार्ड, लखीमपुर में अभी कागज

Sun, 08 Feb 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर गोला रोडवेज डिपो में स्मार्ट कार्ड आधारित मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा शुरू हो चुकी है, जबकि लखीमपुर डिपो में अब भी यात्रियों को कागज वाली एमएसटी दी जा रही है। इससे लखीमपुर से सफर करने वाले यात्रियों को हर बार फोटो, आधार कार्ड और नगद लेकर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गोला डिपो में ऑनलाइन एमएसटी के लिए शासन की ओर से स्मार्ट कार्ड, पॉश मशीन, प्रिंटर, कंप्यूटर समेत सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। यहां कई माह पहले ही स्मार्ट कार्ड एमएसटी की सुविधा शुरू हो गई थी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
गोला डिपो में एमएसटी बनवाते ही मौके पर स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाता है, जिसे प्रत्येक माह रिचार्ज कराया जाता है। यात्रियों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज होता है और भुगतान की भी डिजिटल व्यवस्था है। इसके विपरीत लखीमपुर डिपो में अब भी पुरानी प्रक्रिया लागू है, जिसमें हर बार फोटो और दस्तावेज जमा कर कागजी एमएसटी जारी की जाती है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो को अब तक स्मार्ट कार्ड, प्रिंटर और पॉश मशीन जैसे जरूरी उपकरण शासन स्तर से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दोनों डिपो से कुल 285 से अधिक एमएसटी यात्री जुड़े हैं, जिनमें गोला डिपो के 140 से अधिक यात्रियों को स्मार्ट कार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि जैसे ही प्रिंटर और अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे, ऑनलाइन एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें