दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की सभी सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की जीत से उत्साहित जिले के विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जिले में जीत का जश्न मनाया। एबीवीपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
एबीवीपी कार्यालय पर शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और पटाखे दागे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर नगर मंत्री अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव देश के युवाओं का रुझान बताता है। यह जीत बताती है कि युवाओं में एबीवीपी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यहां अपूर्वम मिश्रा ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। जश्न मनाने वालों में जिला संगठन मंत्री रघुवंश द्विवेदी, संगठन मंत्री आयुुष सोनकर, विभाग संयोजक सूर्यांश गुप्ता, जिला संयोजक राम पांडे, नगर मंत्री अवधेश कुमार मौर्य, सह संयोजक शिवम अवस्थी, तहसील संयोजक धर्मेंद्र अग्रवाल, नगर मंत्री शिवांश तिवारी, अमिय त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, रितेश भल्ला, नितीश शुक्ला और शुभम सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।