लखीमपुर खीरी। कोडीन युक्त कफ सिरप का मामला सामने आने के बाद अब लोग इसके इस्तेमाल से बच रहे हैं। चिकित्सक भी अब कफ सिरप लेने की सलाह न के बराबर दे रहे हैं। इसके चलते आयुर्वेदिक विकल्प की ओर लोग बढ़े हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा भी कई तरीके के घरेलू नुस्खे लोगों को बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से सर्दी खांसी जुकाम से बचा जा सकता है। ठंड के सीजन में थोड़ी से लापरवाही लोगों पर भारी पड़ जाती है। सर्दी, जुकाम के साथ ही खांसी की चपेट में आने पर अब लोग कोडीन युक्त कफ सिरप न लेकर लोग घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल राजापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुक्मेश मिश्रा ने बताया कि सर्दी, जुकाम के साथ ही खासी आदि की समस्याएं होने पर कोशिश करें कि चिकित्सक की सलाह लें।
किसी कारणवश चिकित्सक के पास नहीं पहुंच पाते हैं तो घर पर आधा चम्मच सोंठ व एक चम्मच धनिया मिलाकर पानी को उबालकर सेवन करें। दिन से इसकी शुरुआत करें तो और भी अच्छा हो सकता है। सोंठ और धनिया का पानी पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने का भी काम करता है।