फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली

Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट के गांव भवानीगंज निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गांव निवासी जगत बहादुर सिंह (58) शराब के नशे में घर पहुंचे। बताते हैं कि किसी बात को लेकर पत्नी निर्दोष सिंह (55) से नोकझोंक होने लगी। इतने में जगत बहादुर सिंह ने अपने पिता रामासरे सिंह की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी निर्दोष सिंह के सिर में गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज से आसपास में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में महिला को सीएचसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि पति ने शराब के नशे में अपने पिता की डबल बैरल बंदूक से पत्नी को गोली मारी है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें