फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पसियापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले

Mon, 20 Apr 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पसियापुर गांव में जले घर। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। घटना में हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी गोविंद, मुनेश और ओमवीर के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घरों में रखा राशन, कपड़े व बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम और संसारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज हवा के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें