फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील

Sun, 26 Jul 2015 11:14 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मेला ग्राउंड में रविवार सवेरे साकार विश्व हरि के अनुयाइयों ने मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया। समागम में उमड़े आस्था के सैलाब में कस्बा सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरूष और बच्चों ने भाग लिया। इसमें आए लोगों ने अमृत प्रसाद छकने के बाद दोनों हाथ उठाकर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समागम में पहुंचे वक्ताओं ने भक्तों से मानव से मानव को प्रेम करने के साथ ही मांस, मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने का संदेश दिया। इसके अलावा बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को गले लगाने के साथ ही ईश्वर के सुझाए सद्मार्ग पर चलने का वचन लिया। समागम में सैकड़ों की संख्या में अनुयाइयों ने साकार विश्व हरि के जयकारे लगाए। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें