फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से पटी सड़कें और गलियां

Mon, 07 Sep 2015 12:28 AM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्लों सहित आसपास के गांवों में संक्रामक बीमारियां फैलने के पूरे इंतजाम हैं। आबादी के बीच लगे कूड़े के ढेर, गंदगी से अटी सड़कें, बजबजाती नालियां जगह- जगह जलभराव है। सफाई कर्मियों के न आने और लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरूक न होने से संक्रामक बीमारियां पैर पसारने लगी हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम के साथ ही कस्बे के मोहल्ला अमीननगर, कोठीपुर, श्यामपुर आदि सहित गांवों में संक्रामक बीमारियों के पैर पसारने के बाद जेई, वायरल बुखार आदि बीमारियां फैल रही हैं। क्षेत्र की एक चौथाई आबादी में लोग वायरल बुखार के प्रकोप से जूझ रहे है। बावजूद इसके स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी इससे बेखबर हैं। ग्रामीण मनोज जायसवाल, मनोज माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी, कृष्ण कुमार, दिवाकर, किशोरीलाल, ध्रुव सिंह, केके मिश्र आदि ने आरोप लगाया कि संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे लोग जब इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते है तो उन्हें वहां न डॉक्टर मिलते हैं और न ही दवाई। इसके चलते लोगों को मजबूरन झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ती है या फिर सीधे जिला अस्पताल और निजी चिकित्सक से उपचार कराना पड़ता है।
सीएचसी में ग्रामीणों का हंगामा
कस्बा निवासी व्यापारी ओमप्रकाश की बेटी शनिवार की शाम अचानक बीमार हो गई। घरवाले उसको इलाज के लिए सीएचसी ले गए। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे फार्मासिस्ट ने बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर स्लिप थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें