फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर गंदगी और अव्यवस्थाएं देख डीआरएम हुई नाराज, अधिकारियों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीपमुर खीरी। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंची। डेढ़ माह बाद दुबारा स्टेशन पहुंची डीआरएम ने गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को फटकारते हुए उन्होंने कहा कि स्टेशन की जो दशा उस समय थी वही आज भी है। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर आने-जाने वाले पुराने दोनों गेट बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर दो बजे स्पेशल कोच से स्टेशन पहुंची। सबसे पहले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस जगह पहुंची जहां पर पिछली बार टीन शेड से पानी टपकता था। उन्होंने अधिकारियों से पानी टपकने के बारे में जानकारी ली। अधिकारी इसका सटीक जवाब नहीं दे पाए। प्रतीक्षालय में जाला और गंदा फर्नीचर देख अधिकारियों की क्लास लगाते हुए वह बोली कि आप लोग कुछ नहीं देखते हो, जिधर देखो उधर गंदगी है। मेज कुर्सी पर जमी धूल, खिड़कियों पर पेंट लगा देखकर वह बोलीं कि आप लोग यहां करते क्या हो, लगता है व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए अब हमको ही आना होगा। जो अव्यवस्थाएं डेढ़ माह पहले थी वह आज भी हैं। कोई सुधार नहीं हुआ। डीआरएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस फरवरी तक सुधार न हुआ तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने स्टेशन आने जाने के लिए पुराने वाले गेट और जीआरपी थाने के पास खुुला रास्ता बंद करने के निर्देेश दिए। फिर वह मैलानी के लिए रवाना हो गई। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. हरीश रैड़तौलिया, यॉत्रिक इंजीनियर सुधीर सिंह, विद्युत राघवेंद्र कुमार, सिग्नल एवं दूरसंचार एसडी पाठक, बीपी सिंह, यॉत्रिक इंजीनियर रण विजय सिंह, वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह, यूपी सिंह, पीआरओ महेश गुप्ता, अधीक्षक ब्रजलाल आदि मौजूद रहे।
मैशनी नानपारा रेललाइन पर बंद होगा ट्रेन संचालन
डीआरएम ने बताया कि मैलानी तक ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद मैलानी नानपारा पर ट्रेन संचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर रेल संचालन बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंदगी का ढेर पर एईएन को पड़ी फटकार
स्टेशन से निकलर डीआरएम फिर से उस जगह पहुंच गई जहां पर उन्होंने पिछली बार लगे गंदगी के ढेर को हटवाने के निर्देश दिए थे। मगर, फिर से वही स्थिति देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एईएन को फटकारते हुए दो दिन में सफाई कराने के निर्देश दिए।
अभी से उखड़ने लगे पानी की टंकी के पत्थर
प्लेटफॉर्म निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने किस तरह गड़बड़ी की है यह अब सामने आने लगा है। सीढ़ियों पर लगे पत्थर के साथ पानी की टंकी में लगे टाइल्स तक उखड़कर गिर गए। वहीं फर्श भी धंसने लगी हैं।
टंकी से बहता पानी
डीआरएम के आने से पहले कर्मचारियों ने बंद पानी की सप्लाई खोल दी। इससे टोंटी न लगी होने के कारण प्लेटफॉर्म पर पानी बहने लगा। इस पर अधिकारियों ने तुरंत टोंटी मंगवाकर लगवाई।
डीआरएम बोलीं, हटवाओ दुकानें
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन पहुंची डीआरएम ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर और बेहतर करने के निर्देश दिए। स्टेशन के बाहर लगी दुकानों को देख उन्होंने नाराजगी जताकर हटवाने के आदेश दिए।
रास्ते की मांग को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला भवानीगंज, नौतला, हफीजपुर, पुनर्भूग्रंट, हनुमान नगर के लोगों ने डीआरएम को लालू दीक्षित की अगुआई में रेलवे लाइन पार करने के लिए रास्ता दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसके साथ धौरहरा सांसद रेखा वर्मा और एसडीएम का पत्र भी लगा है।
ऊबड़-खाबड़ रास्ता बनवाने के दिए निर्देश
बांकेगंज। ऑटोमेटिक आब्जर्वेशन कार से विभागीय और आरवीएनएल अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंची डीआरएम ने ऊबड़-खाबड़ सड़क देख नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के लोगों को प्लेटफॉर्म तक रास्ते का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें