फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रिमझिम, मारीगोल्ड और मैथ मैजिक से सजेंगी बच्चों की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र से बच्चों को एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षा चार के विद्यार्थियों को हिंदी की रिमझिम, अंग्रेजी की मारीगोल्ड, गणित की मैथ मैजिक और पर्यावरण की लुकिंग एराउंड पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां करीब साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नए सत्र को देखते हुए स्कूलों में किताबों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इस बार कक्षा चार के बच्चों को भी एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षा एक से तीन तक के छात्र पहले से ही एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई कर रहे हैं।
बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित करने के लिए किताबों की डिजाइन आकर्षक बनाई गई है। इनमें रोचक चित्रों और गतिविधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि बच्चे आसानी से विषयों को समझ सकें।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों की संख्या के अनुसार 30 लाख से अधिक किताबों की मांग भेजी गई थी। इनमें से आधे से अधिक किताबें विभाग को मिल चुकी हैं और शेष किताबें इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है।
जल्द शुरू होगा किताबों का वितरण
नए सत्र में बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। किताबों का सत्यापन होने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि एक अप्रैल को स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में नई किताबें उपलब्ध कराई जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें