फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों ने हड़ताल कर डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/खीरी टाउन। 
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देकर की सरकारी मदद और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खीरी में जाम लगाकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एसपी ने आरोपी एचसीपी को किया सस्पेंड
टेपों चालक के आत्मदाह की कोशिश का मामला

ट्रैफिक पुलिस से तंग आकर आत्मदाह करने वाले टेंपो चालक आफताब लखनऊ के एक अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। घटना से नाराज चालकों ने चालकों ने टेंपो खड़े कर दिए और खीरी कसबे में लखीमपुर रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में टेपों चालक और झुलसे चालक के घर वाले नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के साथ डीएम दफ्तर पहुंचे। चालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उधर एसपी ने आरोपी ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी श्याम मनोहर को सिंह को सस्पेंड कर दिया।
शनिवार की सुबह चालक टेपों खड़े कर हड़ताल पर चले गए। इसके बाद बड़ी संख्या में चालक लखीमपुर रोड पर पहुंचे और जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ उत्पीड़न, धन उगाही की रिपोर्ट दर्ज कराने और झुलसे चालक आफताब को बेहतर इलाज कराने की मांग की। सूचना पर एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी हरीराम वर्मा मौके पर पहुंचे। अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के साथ डीएम दफ्तर पहुंचे। लोगों ने यहां प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने कार्रवाई के साथ हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बतादें कि शुक्रवार को थाना व खीरी के कस्बा श्यामलालपुरवा निवासी आफताब ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह झुलस गया था। झुलसे चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी श्याममनोगर सिंह पर अवैध वसूली और चालान कर तंग करने का आरोप लगाया था। उधर समाजसेवियों ने पीड़ित चालक के घर पहुंचे और उसकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी एचसीपी को सस्पेंड कर दिया गया है।  
विज्ञापन


टेपों न चलने से परेशान रहे लोग 
शहर के टेपों चालकों की हड़ताल पूरी दिन रही। इससे लोगों को काफी असुविधा हुई। लोग घंटों खड़े होकर इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें रिक्शा या फिर पैदल ही सफर तय करना पड़ा। 
विज्ञापन


डीएम से की घर वालों को मदद दिलाने की मांग 
सिटी आटो रिक्शा चालक यूनियन और आम आदमी पार्ट ने डीएम को ज्ञापन दिया है, जिसमें आरोपी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्थिक तंगी और गरीबी से जूझ रहे झुलसे रिक्शा चालक के परिवार वालों को आर्थिक मदद और सरकारी इमदाद दिलाने की मांग की है। जिससे परिवार के सामने आया रोजी-रोटी का संकट समाप्त हो सके। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, कासिम, मोनू, ल्लूराम आदि थे। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक वलीम खान, शिवकुमार सिंह चौहान, ऋषिराज सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें