फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहनों पर जाति और धर्म लिखवाकर ठसक दिखा रहे चालक

Fri, 26 Sep 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में कई वाहनों पर जाति और धर्म के नाम लिखे पाए गए हैं। प्रशासनिक आदेशों के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग कार्रवाई में विफल रहे हैं। अब चौराहों पर जांच अभियान तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एक स्थान पर जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। जिले में भी वाहनों पर कुछ लोग जाति और धर्म लिखकर ठसक दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पड़ताल के दाैरान शहर में ही कई ऐसे वाहन मिले, जिन पर ऐसे शब्द लिखे थे। यह नियमत: गलत हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के आदेश के कई दिन बाद भी यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे वाहनों पर शिकंजा नहीं कस पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित स्टैंड पर खड़ी बाइक पर नंबर प्लेट तो थी नहीं, लेकिन उस पर पासवान जी लिखा था। सूचना कार्यालय के सामने खड़ी एक वैगनआर पर जाति की हनक दिखाई दी। उस पर राजपूत लिखा था। स्टैंड पर एक कार और मिली, जिस पर जाति पंवार लिखी थी। डीसी रोड पर एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी वैगन आर पर भी बड़े अक्षर में हिंदू लिखा था।


इतना वसूला जाएगा जुर्माना

यातायात प्रभारी सचिन गंगवार का कहना है कि नंबर प्लेट पर नंबर की जगह जातिसूचक स्लोगन लिखे होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना करने का प्रावधान है। यदि गाड़ी में कहीं और जाति सूचक स्लोगन लिखा हुआ है तो एक हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी गाड़ियों के पाए जाने पर उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

-
जाति लिखे हुए वाहनों को अक्सर खोजा जाता है। अगर ऐसे वाहन नजर आते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाती है। अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- शांति भूषण पांडे, एआरटीओ, खीरी

कलक्ट्रेट में एक स्थान पर जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

कलक्ट्रेट में एक स्थान पर जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

कलक्ट्रेट में एक स्थान पर जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें