फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर छापे की भनक लगी तो खेतों में वाहन छोड़ भागे चालक

Sat, 27 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमा से सटे तिकुनिया-खक्रौला घाट मार्ग पर अवैध रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ शनिवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक वाहन जंगलों और गन्ने के खेतों में छोड़कर भाग गए। टीम ने खेतों में छिपे तीन यात्री वाहन बरामद कर सीज कर दिए। एक टाटा मैजिक गन्ने के खेत में छिपाकर खड़ी की गई थी। टीम ने उसे धक्का लगवाकर बाहर निकाला और सीज कर दिया।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि नेपाल क्षेत्र से बिना वैध परमिट के यात्री वाहन सवारियां लेकर तिकुनिया तक आ-जा रहे हैं। इनमें कई वाहनों के परमिट, फिटनेस और टैक्स की वैधता समाप्त हो चुकी है, फिर भी उनका संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को गहन जांच अभियान में तीन यात्री वाहन पकड़े गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। जांच में टाटा मैजिक का फिटनेस और परमिट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें