फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलकर गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खजुरिया कस्बा निवासी एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखीमपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

भानपुरी खजुरिया निवासी राजेंद्र मोर्य का पुत्र उदयभान मौर्य (25) शुक्रवार की शाम बाइक से घर वापस आ रहा था। रोड पर ही कुछ लोगों ने लकड़ी, गन्ना आदि डाल रखे थे। इस पर अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर आनन-फानन में परिजन घायल को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें