पलियाकलां। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के संयुक्त कर्मचारी संगठनों में बोनस एवं वेतन समय से न मिलने के कारण उनमें काफी रोष है। इसी को लेकर शनिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते सभी कार्य बंद है। यहां तक गन्ना पेराई सीजन भी समाप्त हो गई है। ऐसे में चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल प्रशासन पर समय से वेतन व बोनस न देने का आरोप लगाया है। बताया कि इंजीनियरिंग विभाग तथा प्रोडक्शन विभाग के कर्मचारी कॉलोनी में खाली बैठे हैं लेकिन उनको ड्यूटी पर न लगाकर प्राइवेट कर्मचारियों को ठेकेदार के माध्यम से लगाया जा रहा है जो गलत है। ऐसे में जो कर्मचारी खाली बैठे हैं उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार अनवरत जारी रखने की बात कही है। इस दौरान कर्मचारियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर प्रदर्शन किया। संवाद