फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 21 Feb 2016 07:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के1907 बूथों पर रविवार को लगभग 3,17,000 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला महिला अस्पताल में सीएमओ ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में भ्रमण कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। बूथों पर बच्चों को सीटी, गुब्बारे, दलिया आदि वितरित किया।
पलियाकलां। क्षेत्र में 128 बूथों पर लगभग 21,386 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सेक्टर प्रभारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। किसी बूथ पर कमी नहीं पाई गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बीपी त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र को कुल पांच सेक्टरों में बांटा गया। सीएचसी अधीक्षक ने बीआरसी स्थित बूथ पर बच्चों को खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। यहां भी कई स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई।  रोटरी क्लब ने सदर चौराहे पर कैंप लगाकर 224 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। कैंप का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने खुराक पिलाकर किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय, पंकज सक्सेना, मुकेश कुमार, सुखपाल सिंह, आनंद गुप्ता, गौरव केडिया, मनोज अग्रवाल, विनोद गोयल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 रजागंज। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर में 141 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
सिकंद्राबाद। कस्बे के बड़े चौराहे सहित कई जगहों पर पोलियो बूथ लगाया गया। इसमें 136 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें