फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव बेला में सफाई न होने से गंदगी से बजबजा रहीं नालियां

विज्ञापन
मझगई के बेला में बजबजाती नालियां । संवाद
विज्ञापन
मझगईं। बेला ग्राम पंचायत में अर्से से सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। इसके अलावा नालियों का गंदा पानी रास्तों पर भरने से भुईंया माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के रामधार यादव, रामस्वरूप, निहाल, नरेश, हरेश्याम, सरवन, रमेश, अजीजुर्रहमान, हसनैन, रियाजुल आदि ग्रामीणों ने बताया कि बेला ग्राम पंचायत में पानी निकास के लिए बनी नालियों की सफाई न होने के कारण वे गंदगी से चोक हो गईं हैं। इससे उनका पानी रास्तों पर भरा रहता है।
सबसे बुरा हाल भुईंया माता मंदिर जाने वाले रास्ते का है, जो बारिश में नदी का रूप ले लेता है। जलभराव से मंदिर में पूजा-पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी संदीप मौर्य ने बताया कि सफाईकर्मियों को लगाकर जल्द सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें