फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनओसी के चक्कर में लटका नाला निर्माण

विज्ञापन
खीरी टाउन में मुख्य मार्ग पर अधूरा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/खीरी टाउन। एनएचएआई की एनओसी के चक्कर में खीरी टाउन के मुख्य मार्ग का नाला निर्माण दो माह से अधर में लटका पड़ा है। नाला निर्माण रुकने से व्यापारियों और राहगीरों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। निर्माण सामग्री इधर-उधर पड़ी होने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत खीरी टाउन का मुख्य मार्ग एनएचएआई के अधीन आता है। नगर में सड़क के दोनों ओर नाला नहीं था। इस कारण यहां जलभराव की समस्या रहती थी। इसको लेकर नगर पंचायत ने मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाला निर्माण की योजना तैयार की। एस्टीमेट तैयार कर बजट स्वीकृत कराने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
इस बीच नाले के निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किए जाने की बात उठने लगी। लोगों ने बिना अनुमति नाला निर्माण कराने की बात कही। एनएचएआई ने जांच की, तो मामला सही निकला। एनओसी जारी न होने पर करीब दो माह पहले एनएचएआई ने काम रुकवा दिया। अब तक सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत ही काम हो सका है। निर्माण कार्य रुकने से मुख्य मार्ग के व्यापारी और राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें