फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ी कार, तीन लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़।
विज्ञापन

शारदानगर थाना क्षेत्र में चकई पुल के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इससे कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक चकई गांव से गन्ना लेकर एक ट्रैक्टर ट्राॅली शारदानगर की ओर जा रहा था। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उससे भिड़ गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार 44 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी भीखमपुर थाना रौनाही जिला जनपद अयोध्या, 45 वर्षीय महेश कुमार वर्मा, निवासी राजापुर थाना कोतवाली सदर और सिद्धेश कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला राजगढ़ लखीमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदानगर पुलिस ने सरकारी वाहन से घायलों को सीएचसी नकहा लेकर गई। डाॅक्टरों ने नाजुक हालत देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शारदानगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैक्टर ट्राॅली को थाने में खड़ा किया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें