लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त (वाईडी) महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अटल बिहारी बाजपेई और पड़ोसी देशों से उनके संबंध विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने बाजपेई की दूरदर्शी विदेश नीति, शांति व संवाद पर चर्चा की।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. नीलम त्रिवेदी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की विदेश नीति भारतीय परंपरा के अनुरूप संवाद और संतुलन का आदर्श उदाहरण रही है।
सौरभ वर्मा ने कहा, वह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई कूटनीति में संवाद के माध्यम से स्थायित्व लाने वाले दृष्टा थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त कुमार पाल, शिक्षक डॉ. इष्ट विभु, डॉ. ओपी. सिंह, डॉ. बृजेश शुक्ल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. श्वेतांक भारद्वाज, योगेश दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद