शहर में सड़कों पर किए गये अतिक्रमण देखने निकले एसडीएम सदर चालु वराजु आर। स्रोत: नगर पालिका
लखीमपुर खीरी। त्योहारों से पहले शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को एसडीएम सदर ने संकटा देवी सड़क समेत कई प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कराया गया।
एसडीएम चालु वराजु आर ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान न फैलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। सड़क पर अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी के साथ जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित सीमा के बाहर सामान रखकर सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की टीम में जेई समरा सईद, सर्वेयर अमित सोनी, देव मुखर्जी, अभय सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।