फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Thu, 14 Apr 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डा. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

कहा, देश में सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे अंबेडकर
भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर पूरे जिले में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। भाजपा, कांग्रेस, सपा और भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण किया। गोष्ठियों में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में पूर्वमंत्री राम कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सौरभ सिंह सोनू, उमाशंकर मिश्र, जगदीश शाक्य, दीपक पुरी कमलेश मिश्र, रमेश मिश्र, राज किशोर मौर्य, विनोद शुक्ला, आशू मिश्र, बजरंग शर्मा आदि शामिल रहे। पूर्वमंत्री राम कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत की सामाजिक समरसता में आए विखंडन को दूर करने के लिए संविधान के माध्यम से भारत को एकता के सूत्र में बांधा है। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अपूर्वम मिश्र, शिवांश तिवारी, रजत रंजन, सौरभ गौर, कपिल कुमार, सर्वेश अमन, मयंक गुप्ता, रामजी सोनकर, अमन मिश्र, शिखर यादव, आशीष वाल्मीकि, प्रदीप कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। 
कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलित चेतना और स्वाभिमान के प्रतीक थे। कार्यक्रम में सुजीता कुमारी, रघुनंदन राज, राजेश कुमार, मोनिश नकवी, राज कुमार मिश्र, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वाले लोगों में बसपा जिलाध्यक्ष अजय सरोज, उमाशंकर, तनवीर हजारी आदि शामिल रहे। 
अपना दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. शिवसिंह पटेल के नेतृत्व में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की सामाजिक समरसता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मनोहरलाल वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अंबेडकर जयंती मनाई। अध्यक्ष मेराजुल हसन चंदा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।  

राजकीय छात्रावास से निकली भीम रथयात्रा
भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर राजकीय छात्रावास से भीम रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज होते हुए अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। यहां बुद्ध वंदना के बाद डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती लाल गौतम ने की। इस मौके पर रंजीत गौतम, उत्तम नागर, राजेश कुमार, राधेश्याम गौतम, डीके आदित्य, अंकित सत्या, मायाराम, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, संजय चौधरी कमलेश मसीहा, विनय कुमार, पिंकू गौतम आदि मौजूद रहे। 

डॉ. अंबेडकर की विरासत हड़पने का आरोप
भाकपा माले ने भारतीय जनता पार्टी पर डॉ. अंबेडकर की क्रांतिकारी विरासत को हड़पने का आरोप लगाया है। भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने अंबेडकर पार्क में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि अपने हिंदुत्ववादी दर्शन के तहत आरएसएस और बीजेपी डॉ. भीमराव अंबेडकर की क्रांतिकारी विरासत को हड़पने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू राष्ट्रवादी अवधारणा के खिलाफ लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष अवधारणा के बीच संघर्ष अंबेडकर चिंतन पर आधारित एक नए राष्ट्र निर्माण पर आधारित है। 
विज्ञापन

मूल निवासी संघ ने लगाया मेला
डॉ. अंबेडकर जयंती पर मूल निवासी संघ ने विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में मेला लगाया। मेले में मूल निवासी साहित्य का बुक स्टाल और इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता आरएस राम ने की। प्रदर्शनी का शुभारंभ अर्जक संघ के प्रवक्ता सदानंद वर्मा ने की। संचालन रमेश चंद्र नागर ने किया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें