लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के महंगूखेड़ा निवासी विवाहिता ने पति व सास-ससुर समेत छह ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नौ मई 2022 को मोहम्मदपुर महेवा निवासी कुलदीप वर्मा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने दान-दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दो बीघा जमीन की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज न मिलने पर 30 अगस्त को उसे मारापीटा और घर से निकाल दिया।
पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति कुलदीप वर्मा, ससुर तेजनारायन, सास सरला जेठ रतनेश, जेठानी शिल्पी व ननदोई संजय पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद