भीरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर के गड़रियनपुरवा में बना उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से खुला नहीं है। स्थिति ये है कि उसके दरवाजे और खिड़कियां तक गायब हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बनने के बाद एक दिन भी नियमित रूप से इसे नहीं खोला गया। यहां न कोई एएनएम की रोज उपस्थिति होती है और न ही टीकाकरण जैसी मूलभूत सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
केंद्र पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित न होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। प्रसव के लिए उन्हें नौ किलोमीटर दूर बिजुआ सीएचसी तक जाना पड़ता है।