कई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत
दून इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें प्रतियोगिताओं का उद्घाटन लक्ष्मी गुप्ता, गौरीप्रिया गुप्ता, रूपल अवस्थी, इरम खान और चेयरमैन जगत चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता में अरावली सदन से मुस्कान, अंजुम, सौम्या, स्वेच्छा, अमीषा, सिद्धि, नीलगिरि सदन से निकिता, अवनी, पवनदीप, कनिष्का, सेजल, शिवालिक सदन से नवनीत, तनवीर, निशी, अंशिका, लायबा, नवदीप, विध्यांचल सदन से साक्षी, नेहा, संदीप, अंशुल, अमनदीप, जसवीर ने भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में अरावली सदन से शालू, अमीषा, नेहा, सौम्या, नीलगिरि हाउस से सेजल, करन, विन्ध्यांचल हाउस से साक्षी, सुमनदीप, शिवालिक हाउस से आइशा और सोफिया ने भाग लिया। स्वादिष्ट व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में अरावली हाउस से नेहा, स्वीकृति, निमिषा, अनुप्रीत, प्रभुलीन, राधा, नीलगिरि से नवनीत, सुखप्रीत, मुस्कान, अंबिका, शिवालिक से अंशिका, लक्ष्मी, मनवीर, दितांशा, सिमरन, तान्या, विध्यांचल से यशमिता, श्रद्धा, सिमरन, रविन्दर ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में अरावली से वैश्नवी, अवनी, पलक, नीलगिरि से वर्तिका, मनमीत, यश्मिता, मनहा, अराध्या, शिवालिक से आरती, स्वस्तिका, सलोनी, आयुशी, स्वीटी ने भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में विध्यांचल हाउस प्रथम, नीलगिरि हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। स्वादिष्ट भोजना बनाओ प्रतियोगिता में अरावली हाउस प्रथम, नीलगिरि हाउस ने द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में नीलगिरि हाउस प्रथम, शिवालिक हाउस द्वितीय, एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से यूकेजी ग्रुप में नीलगिरि प्रथम, विन्ध्यांचल द्वितीय, कक्षा एक से तीन तक में शिवालिक प्रथम, नीलगिरि द्वितीय, कक्षा चार से पांच तक में नीलगिरि प्रथम, शिवालिक द्वितीय, कक्षा छह से नौ तक में विन्ध्यांचल हाउस प्रथम, अरावली द्वितीय, कक्षा दस से बारह तक के शिवालिक प्रथम, विन्ध्यांचल हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ नर्तक की उपाधि से स्मिता पांडेय को नवाजा गया। वहीं हरियाली तीज में अरावली हाउस की कृति माहेश्वरी को तीज क्वीन का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन जगत चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य रतन मेहरा ने बधाई दी और संचालन उप प्रधानाचार्य सीपी विलियम्स, आयोजन क्रियाकलाप इंचार्ज मोहम्मद कामरान और निष्ठा शुक्ला ने किया।