जिले के प्रतिष्ठित डॉन बास्को स्कूल का शिलान्यास नगर में भी हो गया है। बाईपास से ककराही जाने वाले मार्ग पर स्थित भूमि पर प्रार्थना के बाद स्कूल की आधारशिला रखी गई। इससे पूर्व पल्ली पुरोहित फादर अगस्टीन फैलेरो की अध्यक्षता में प्रेयर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि बिशप जेराल्ड जॉन मथायस ने स्कूल भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर प्रिंसिपल अगस्टीन ने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रईस अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, पास्टर रॉबर्ट विलियम सैमसन, प्रीति सैमसन, मर्लिन रॉबर्ट सैमसन, अशोक अरोड़ा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, द्वारका प्रसाद गोयल, सुरेंद्र मिश्रा, हरनेक सिंह तथा सुआबोझ गांव के ईसाई समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।