कस्बे के केन ग्रोवर्स स्कूल के खैल मैदान में आयोजित स्वर्गीय राहुल वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने फीता काटकर और पहली बॉल खेलकर किया। उद्घघाटन मैच पलिया और सलीमाबाद की टीमों के बीच हुआ। जिसमें पलिया ने सलीमाबाद को 5 विकेट से हरा दिया। सलीमाबाद की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 171 रन बनाएं। सलीमाबाद की ओर से अमित सिंह ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पलिया की टीम ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें पलिया के खिलाड़ी विक्की जुझार ने 58 रन एवं विनयपाल ने 49 रनों का योगदान दिया। विनय पाल को 1 विकेट लेने और 49 रनों का व्यक्तिगत स्कोर बनाने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री विकास गुप्ता, भाजपा पलिया नगर अध्यक्ष आरडी राय, स्व. राहुल वर्मा के पिता श्याम किशोर वर्मा, प्रधानपति अवधेश गुप्ता, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. सरताज मो, दिनेश दीक्षित, डॉ. शिवनंदन, डीबी सिंह, विवेक पांडे, शत्रोहन लाल गुप्ता, शहबाज आलम, पंकज गुप्ता, रामकुमार पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बता दें कि टूर्नामेंट विजेता टीम को 51 सौ रुपए तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए के पुरस्कार के साथ शील्ड प्रदान की जाएगी।