नहर में पानी बढ़ाने का अनुरोध
वन विभाग ने डॉल्फिन की जान बचाने के लिए सिंचाई विभाग से नहर में पानी बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। चकई गांव के निकट नहर में डॉल्फिन की संख्या 12 से अधिक बताई जा रही है। जिसमें पांच नर, पांच मादा और दो बच्चे शामिल हैं। इनमें कम पानी होने से चार डॉल्फिन की जान खतरे में ज्यादा है। जबकि आठ डॉल्फिन गहरे पानी में होने की वजह से उनकी जान को खतरा कम बताया जा रहा है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि शारदा नहर रेंज के चकई गांव के पास शारदा सहायक नहर में जलस्तर कम हुआ है। इससे 12 से अधिक डॉल्फिन की जान खतरे में पड़ गई है। चार डॉल्फिन कम पानी में है। आठ गहरे पानी में हैं। फिलहाल वह सुरक्षित हैं। खतरे में पड़ी चार डाॅल्फिन को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।