फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डोली धरती, कांप गया जिला

Tue, 12 May 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 12.35 बजे भूकंप के झटकों से समूचा जिला दहल उठा। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बच्चे क्लास छोड़कर बाहर भागे। झटके थमते ही लोग एक दूसरे को फोन कर खैरियत जानने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इस बार 25 अप्रैल को आए भूकंप की अपेक्षा झटका ज्यादा तेज था। इसके चलते अस्पताल रोड पर एक इमारत की दीवार दरक गई। कई अन्य पुराने भवनों में दीवारों में दरार पड़ने की सूचना मिली है। इस भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शहर में भूकंप के झटके महसूस होते ही दफ्तर, स्कूल और बैंकों में भगदड़ मच गई। महेवागंज में एक मकान की स्लेब और दीवार दरक गई।
बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में दोपहर 12.35 बजे एक बार फिर लोगाें को भूकंप के तगड़े झटके महसूस हुए। भूकंप का अहसास होते ही जहां लोग अपने घरों से बाहर आ गए तो वहीं स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी दहशत में आकर कक्षाएं छोड़ बाहर निकल आए। इसके बाद झटके कम होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

निघासन। यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ब्लाक मेें लगे सेमल, समेत कई पेड़ काफी देर तक हिलते रहे। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपनी दुकानों, घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गए। रकेहटी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चे खाना खा रहे थे। सभी बच्चे अपनी अपनी थाली छोड़कर स्कूल के बाहर भाग खड़े हुए।
पलियाकलां। इलाके में मंगलवार को करीब 12.38 बजे आए भूकंप के झटकों ने लोगों के दिलों को एक बार फिर से दहला दिया। घरों से लोग बाहर निकलने को मजबूर हो गए तो वहीं अस्पताल में मरीज और चिकित्सक भी बाहर निकल आए। स्कूलों में बच्चों और स्टाफ को बाहर खुले में निकाल दिया गया। सरकारी कार्यालयों समेत तमाम अन्य संस्थानो का भी यही हाल रहा। मझगईं, संपूर्णानगर, महंगापुर, चंदनचौकी और धनगढ़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
ममरी। मंगलवार दोहपर भूकंप के हल्के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों के बाहर निकल आए। मार्केट के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।
इमारत तिरछी होने की अफवाह से सड़क हुई जाम
गोला गोकर्णनाथ। दोपहर 12.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों से निकल कर सुरक्षित स्थान पर जमा हो गए। कुछ देर बाद लखीमपुर रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत को भूकंप के झटके से तिरछी होने की अफवाह पूरे नगर में फैल गई। नगर के तमाम लोग इमारत देखने लखीमपुर रोड पर जमा हो गए। जिससे चौराहा से लेकर पब्लिक इंटर कॉलेज तक रोड पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल एके उपाध्याय, इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी, एसएसआई तपेश्वर सागर ने पहुंचकर इमारत का जायजा लिया। बाद में इसे अफवाह करार देते हुए जाम को खोलवा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें