लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में रामपुर के डॉक्टर के नहीं आ पाने से शनिवार के लिए जिले में ही तैनात दो चिकित्सकों को गवाही के लिए तलब किया गया है, जिन्होंने तिकुनिया हिंसा मामले में चोटिल हुए व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण किया था।
तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को अभियोजन की ओर से रामपुर में तैनात डॉक्टर को गवाही के लिए तलब किया गया था, मगर उनकी ओर से समय दिए जाने की प्रार्थना पर जिले में ही तैनात डॉक्टर मनोज कुमार और डॉक्टर ललित को तलब किया गया है। जो जिला अस्पताल में और जिले में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। अभियोजन पक्ष ने बताया कि उन्होंने घटना के पीड़ित चोटिल लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया था। संवाद