फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में चिकित्सक पर जूनियर से अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रार्थना पत्र। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों दंत विभाग में एक चिकित्सक व डेंटल हाइजीनिस्ट के विवाद के बाद आर्थो विभाग के दो चिकित्सकों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नॉन पीजेआर डॉ. क्षितिज शुक्ला के नाम से एक प्रार्थना पत्र वायरल हो रहा है। इसमें उक्त चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को संबोधित वायरल प्रार्थना पत्र में आर्थो विभाग में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में लिखा है कि बुधवार रात वह आर्थो वार्ड में ड्यूटी करने गए, तभी वहां मौजूद डॉ. शरद शुक्ला ने गालियां देते हुए उनसे अभद्र व्यवहार किया। साथ ही वेतन कटवाने व धमकी भी दी। इससे वह बहुत आहत है। इस संबंध में डॉ. शरद शुक्ला ने बताया कि वार्ड में कुछ अनधिकृत लोग घूम रहे थे। उन्हें कहा गया था, बाकी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है।
-
डॉ. क्षितिज शुक्ला का कोई प्रार्थनापत्र मुझे नहीं मिला है। अगर ऐसा कोई विवाद हुआ है तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी। फिलहाल वार्ड के सीसी कैमरों के फुटेज देखकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें