फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर साझा न करें निजी जानकारी, जागरूकता ही बचाव

विज्ञापन
एसएस लाॅ काॅलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजेश द
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के टिप्स दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर बगैर सुरक्षा मानक अपनाए निजी जानकारी साझा करने से साइबर ठगों का काम आसान हो जाता है। अपने सोशल मीडिया खाते को पब्लिक न करें।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना काल के बाद मोबाइल खासतौर पर युवा वर्ग की बड़ी जरूरत बन गया है। इसी के साथ साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। इससे बचने के लिए सबसे आवश्यक है कि लोग खुद सावधान और जागरूक रहें। अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के खिलाफ सचेत करें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से डिजिटल अरेस्ट के बारे में पूछा। इसके बाद बताया कि पुलिस कभी किसी को फोन करके धमकाती नहीं है। इसके अलावा कस्टम विभाग या अन्य एजेंसी भी सीधा फोन कर किसी को परेशान नहीं करतीं हैं। अगर ऐसा कोई फोन आए तो उसे काट दें। पहले पूरा माजरा समझें, इसके बाद दोबारा कॉल रिसीव करें। संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी सारी निजी जानकारियों को साझा न करें। सोशल मीडिया पर डाले गए डाटा का साइबर ठग इस्तेमाल कर लेते हैं। उनके हथकंडों को समझने की जरूरत है। अपनी प्रोफाइल लॉक रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस दौरान महाविद्यालय के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे।
-
पुलिस की छवि को लेकर पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों ने सवाल पूछे। पुलिस की जनता में सामान्य छवि के बारे में पूछने पर एसपी ने कहा कि पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं मगर तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी से काम करते हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार करता है, तो उसकी शिकायत करें। छात्र-छात्राओं ने साइबर ठगी से संबंधित सवाल पूछे, जिनका एसपी ने जवाब दिया।

यातायात नियमों के लिए किया गया जागरूक
एसपी के उद्बोधन से पूर्व टीएसआई विनय पांडेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। इनका अनुपालन करें। बाइक चलाते वक्त हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। सभी वाहन चालक अपनी लेन में चलेंगे तो जाम नहीं लगेगा। छात्राएं भी स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट पहनें। खुद जागरूक रहें और परिवार के लोगों को भी यातायात नियमों की जानकारी दें।

एसएस लाॅ काॅलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजेश द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें