फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली अफसरों के संग चुनाव तैयारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों की अफसरों संग समीक्षा की। संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में उन्होंने अपने सामने मौजूद अफसरों से ईवीएम ऑपरेट कराकर देखी। उन्होंने बैलट यूनिट, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट के संबंध में प्रश्न किए। जिसका अफसरों ने सही उत्तर दिए। उन्होंने सभी अफसरों की ईवीएम मशीन से संबंधित सभी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने तहसीलदार निघासन राकेश पाठक से बैलट यूनिट की बैटरी परिवर्तित करवाकर देखा।
डीएम ने पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर मतदान की समाप्ति तक पूरी प्रक्रिया को रेखांकित किया। उन्होंने बैलेट यूनिट(बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) व वीवीपैट को जोड़ने, ऑन करने, मॉकपोल आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सवाल भी पूछे। चुनाव के दौरान किसकी क्या भूमिका है, क्या दायित्व हैं, कैसे एक-दूसरे को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए पूरी लिखित सामग्री दी गई है, उसको अच्छी तरह से पढ़ लें। बैठक से पूर्व मास्टर ट्रेनरों द्वारा अधिकारियों को ईवीएम के बारे में बारीकी से प्रशिक्षित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें