फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू क्षेत्र का दौरा कर डीएम ने जानी विकास की हकीकत 

Fri, 12 Jan 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
dm
विज्ञापन
डीएम शैलेंद्र सिंह ने थारू क्षेत्र के पुरैना और धुसकिया गांव का दौरा किया। डीएम ने पुरैना में बनी लाइब्रेरी को देखा और उसे जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पुरैना और धुसकिया गांवों में आवासों व शौचालयों का निरीक्षण भी किया। चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही बच्चों में सौर ऊर्जा की लाइटें बांटने के अलावा कुछ गरीबों में कंबलों का भी वितरण किया। 
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र सिंह ने थारु क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने पुरैना गांव पहुंच कर वहां बनी लाइब्रेरी को देखा और उसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह धुसकिया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बन रहे आवासों और शौचालयों की जानकारी की। धुसकिया में ही चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमारे समाज में 50 प्रतिशत भागेदारी महिलाओं की है, उनके शिक्षित हुए बिना समाज शिक्षित नहीं हो सकता है इसीलिए महिलाओं का शिक्षित व आर्थिक रूप से समृद्ध होना आवश्यक है। डीएम ने एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, थारु शिल्प गांव, कोतवाली एवं राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में ही डीएम ने प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को सौर ऊर्जा की लाइटें वितरित कीं। वहीं कई गरीब लोग भी उनकी चौपाल में पहुंचे जिनको डीएम ने कंबलों का वितरण किया। डीएम के साथ एसडीएम पलिया इंद्रकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, सीडीपीओ सुमन सिंह, बीडीओ पलिया राघवेंद्र तिवारी सहित अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें