डीएम आकाशदीप ने गेहूं खरीद की जमीनी हकीकत जानने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में संचालित पांच गेंहू क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निगम का केंद्र बंद मिला, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डिप्टी आरएमओ कौशल देव को दिए हैं।
राजापुर मंडी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, क्योंकि किसान ग्रामीण अंचलों से गेहूं विक्रय के लिए आते हैं। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा और छन्ना की व्यवस्थाओं का देखा। इसके उपरांत डीएम ने खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ और डीसीएफ द्वारा संचालित केंद्रों पर स्टाक बुक सहित क्रय पंजिका की गहनता से पड़ताल की। डीएम ने क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचने आए किसानों से बात कर समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय, मंडी सचिव राजेश यादव मौजूद रहे।