फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना-2027 का शुभारंभ, लोगों से की भागीदारी की अपील

Mon, 16 Nov 2026 12:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वगणना कर जनगणना-2027 अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 
विज्ञापन
डीएम ने की स्वगणना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना-2027 के तहत सोमवार से लखीमपुर खीरी जिले में स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। कलक्ट्रेट परिषद में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया पूरी की और अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने भी स्वगणना कर इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन




इस मौके पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के लोगों से अपील की कि वे स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से जुटाई गई जानकारी भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए करीब आठ हजार प्रगणकों की तैनाती की गई है। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रगणक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचकर जनगणना संबंधी कार्य करेंगे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें