फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने कार्यभार संभाला

Sat, 07 Feb 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई डीएम किंजल सिंह ने शनिवार को यहां कार्यभार संभाल लिया। सुबह करीब 9:20 बजे वह कचहरी के निकट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पुलिस की सशस्त्र टीम ने सलामी दी। इसके बाद वह कोषागार पहुंची और कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट आकर संयुक्त कार्यालय, रिकार्ड रूम, माल अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम के आगमन पर सीडीओ नितीश कुमार, एसपी अरविंद सेन, एडीएम हरिकेश चौरसिया, समस्त एसडीएम, एएसपी, सहायक निदेशक सूचना प्रदीप कुमार चौहान समेत कई जिलास्तरीय अधिकारियों ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों से औपचारिक भेंट की और बाहर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
‘टीम भावना से कार्य करने पर मिलेंगे अच्छे परिणाम’
लखीमपुर खीरी। डीएम किंजल सिंह ने कहा है कि खीरी के पड़ोस के जिलों में बतौर डीएम कार्य करने से कुछ हद तक यहां के बारे में भी जानकारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इस जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। गन्ना किसानों की समस्याओं मसलन समय से मूल्य भुगतान कराने के लिए आवश्यक प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

2008 बैच की आईएएस किंजल सिंह ने सर्विस की शुरुआत उन्नाव जिले से की, जिसके बाद वह बाराबंकी की सीडीओ बनीं। इसके बाद बहराइच और सीतापुर जिले में बतौर डीएम कार्य किया। कुछ अंतराल तक वह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव रहीं, जिसके बाद खीरी के डीएम पद का चार्ज संभाला है। उन्हें कविता और कहानियां लिखने का शौक है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करने और योजनाओं का निरंतर मॉनीटरिंग करने के संकेत दिए। महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी समस्याआें को दूर कराने पर फोकस किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपेक्षा करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने पर प्रशासन का उत्साहवर्धन आवश्यक है और कहीं गलत हो रहा है, तो निसंकोच उसकी भी जानकारी दें।
विकलांगों की सर्जरी कराने के लिए लगेगा कैंप
लखीमपुर खीरी। डीएम किंजल सिंह ने कार्यकाल के पहले दिन विकलांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद से जानकारी प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने विकलांगों की पोलियो कैरेक्टिव सर्जरी कराने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया है कि अभी तक जिले में ऐसी सर्जरी नहीं कराई गई थी। डीएम के निर्देशानुसार सर्जरी कैंप कराने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें