फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Mon, 08 Jun 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बर्न वॉर्ड में रोशनदान ठीक से बंद न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सीएमएस को इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने सोमवार को सुबह 9.30 बजे जिला अस्पताल के बर्न वॉर्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वॉर्ड में एसी लगा पाया गया, लेकिन रोशनदान ठीक से बंद न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमएस से तत्काल रोशनदान सही कराने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। बाहर परिसर में रास्ते पर मोटर साइकिलें खड़ी थीं। इस पर भी डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें स्टैंड पर खड़ी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस से कहा कि यदि एक एसी से वार्ड पर्याप्त ठंडा नहीं होता है तो दूसरा एसी लगवाएं। डीएम ने सीएमएस से कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें