फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विधान परिषद निर्वाचन के संबंध में डीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए निर्वाचन होना है। जनपद में लखनऊ खंड के शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से पहले मतदेय स्थलों के निर्धारण के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सभी प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि अंतिम सूची तैयार करते समय सभी सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और हितधारकों की राय को महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएमडीईओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक की आवश्यकता और प्रासंगिकता बताई। राजनीतिक दलों व शिक्षक संगठनों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी/तहसीलदार भी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें