पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज के भादीताल में दो गैंडों में हुए आपसी संघर्ष के दौरान घायल हुए एक नर गैंडे की मौत हो गई। सूचना पर दुधवा पार्क प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजवाया है। देर शाम गैंडा का पोस्टमॉर्टम होने की कार्रवाई की जा रही थी।
दुधवा नेशनल पार्क के डीडी जगदीश आर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में सूचना मिली थी कि एक नर गैंडा का शव बेलरायां रेंज के भादीताल में दिखाई दिया है। जिसके बाद वह अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों से जांच कराई। इसमें प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में इस नर गैंडा हिमांशु की मौत होने के आसार लगाए जा रहे हैं।
बताया कि चार गैंडों को फेज-2 में छोड़ा गया था जिसमें यह नर गैंडा भी शामिल है। इसी उम्र करीब साढ़े तीन साल है। चिकित्सकों की टीम के पैनल से गैंडा का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने बाद आगे की और जानकारियां मिल सकेगी। उधर, नर गैंडे की मौत होने से पार्क प्रशासन को भी झटका लगा है। पार्क प्रशासन ने चार गैंडों को अलग कर इस फेज में रखा था, एक की मौत होने से परियोजना पर भी प्रभाव पड़ेगा।