फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को पता नहीं, कर दिया एक करोड़ का भुगतान

Mon, 16 Mar 2015 11:13 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासनादेश और डीएम को दरकिनार करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने दो एनजीओ को गुपचुप एक करोड़ का भुगतान कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएम किंजल सिंह ने कड़ा कदम उठाते हुए इसे फर्जी भुगतान करार दिया और मामले की जांच के लिए सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक/निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हाटकुक्ड योजना के तहत 15 ब्लाकों के 3503 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एनजीओ द्वारा बच्चों को हाटकुक्ड परोसा गया था। कई जनपदों में अनियमितताएं पकड़े जाने के बाद इस योजना को जनवरी से खीरी में भी बंद किया जा चुका है। बताते चलें कि 24 दिसंबर 2014 को शासनादेश जारी कर जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भुगतान से पूर्व डीएम की अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी ने दो एनजीओ को गुपचुप तरीके से करीब एक करोड़ का भुगतान कर दिया है, जिसके संबंध में डीएम को कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही शासनादेश के अनुरुप अनुमति ली गई। इसका खुलासा होने पर डीएम किंजल सिंह ने सोमवार को सीडीओ दफ्तर में संबंधित अधिकारियों को तलब किया। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी से जवाब-तलब करते हुए कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारियों को तलब कर भुगतान के अभिलेखों की जांच पड़ताल भी कराई। इसके बाद उन्होंने सीडीओ नितीश कुमार के नेतृत्व में पीडी डॉ दिनेश सिंह और माध्यमिक शिक्षा के लेखाधिकारी की टीम गठित कर दी है, जो तय समय में जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
000
फर्जी तरीके से एक करोड़ का भुगतान किया गया है, जिसके संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। डीपीओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर अनुशात्मक/निलंबन की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किंजल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें