फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवाली पर आतिशबाजी से सांस लेने में तकलीफ बढ़ी

Sat, 25 Oct 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज को देखते कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. रचित मिश्रा। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से सांसों की तकलीफ बढ़ गई है। जिला अस्पताल में इन दिनों 10-12 प्रतिशत मरीज श्वांस रोग से संबंधित पहुंच रहे हैं। उन्हें गले में जलन, एलर्जी आदि की समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1319 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें ओपीडी 120-130 वृद्ध जन प्रदूषण की वजह से सांस की परेशानी लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. रचित मिश्रा ने बताया कि आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाए। साथ ही प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें। अगर इसके बाद भी ऐसी कोई परेशानी हो रही है तो कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें